Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी का आकस्मिक निधन

पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी का आकस्मिक निधन


जलालपुर अंबेडकर नगर। पूर्व प्रधानाचार्य के 70 वर्षीय धर्मपत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है । जैतपुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर गांव निवासी व नेवादा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य भैरव प्रसाद पाठक की धर्मपत्नी राधा देवी का बीमारी के चलते 26 जनवरी को देर रात निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार आजमगढ़ के महिष दुर्वासा घाट पर किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर सांसद रितेश पांडे, विधायक राकेश पांडे, पूर्व विधायक सुभाष राय ,सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, रामधारी निषाद, राधेश्याम पाठक, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, श्रीराम पाठक संजीव शर्मा,रामबूझ दूबे समेत तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीडित परिवार को ढांढस बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments