Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशार्ट सर्किट से क्लॉथ हाउस में लगी आग, लाखों के वस्त्र जलकर...

शार्ट सर्किट से क्लॉथ हाउस में लगी आग, लाखों के वस्त्र जलकर राख


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर श्याम नगर चौराहे पर स्थित गोस्वामी क्लॉथ हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखें लाखों के कीमती वस्त्र जलकर राख हो गए।

मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना के कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर श्याम नगर चौराहे पर विजय प्रकाश गोस्वामी निवासी खजूरी मिर्जापुर पूरे गोसाई की गोस्वामी क्लॉथ हाउस की दुकान स्थित है। सोमवार की सुबह गोस्वामी क्लॉथ हाउस के अंदर से जलने की आवाज आई तो दुकान संचालक के पिता ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान में रखें कपड़े जल रहे थे। जब तक दुकान संचालक तथा पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बेकाबू आग पर जब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखें लाखों के कीमती वस्त्र जलकर राख हो चुके थे।

 ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम वहां तक पहुंची जब आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान संचालक विजय प्रकाश गोस्वामी ने बताया दुकान में रखी सिलाई मशीन, इनवर्टर बैट्री, दुकान में रखा लगभग 45 हजार नगदी सहित लगभग 12 लाख कीमत के कपडे़ जल गए। इसी दुकान से उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments