Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्मार्ट फोन पाते ही खिले छात्राओं के चेहरे

स्मार्ट फोन पाते ही खिले छात्राओं के चेहरे

जलालपुर अंबेडकर नगर। आज भारत दुनिया मे तेजी से उभर रहा है।परन्तु कुछ लोग अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वादे के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा छात्र एवं छात्राओं को  टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा।

जलालपुर नगर के बाबा बरूआ दास महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्टफोन वितरण किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के साथ साथ शिक्षकों ने सैकड़ों छात्र छात्राओं में टेबलेट वितरित किए।

लोगो को संबोधित करते हुए अयोध्या जिला प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के लिए  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को टेबलेट या फिर स्मार्टफोन मुफ्त में,बिना किसी भेदभाव के दिये जा रहे है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विश्वास और सबके विकास के लिए कृत संकल्पित है और लगातार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है।वही महावीर प्रसाद स्मारक महिला महाविद्यालय के प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।  इस अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से शिक्षक सानंद मिश्र , विकाश निषाद,आशाराम मौर्य,अजीत निषाद,विक्की गौतम, नगर मंत्री रोशन सोनकर तथा शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments