Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखड़ी ट्राली से टकराकर युवक घायल, थाना प्रभारी ने भेजवाया अस्पताल

खड़ी ट्राली से टकराकर युवक घायल, थाना प्रभारी ने भेजवाया अस्पताल


जलालपुर अंबेडकर नगर। गन्ना लदी ट्राली से बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से सड़क के किनारे पड़ा रहा। गस्त के दौरान गुजर रहे सम्मनपुर थाना अध्यक्ष ने घायल को एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार देर शाम  लगभग सात बजे की है। जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के चितई पट्टी गांव निवासी गोलू अकबरपुर की तरफ से आ रहा था की जलालपुर थाना क्षेत्र के पट्टी चौराहे से कुछ दूर पहले एक गन्ना लदी ट्राली खड़ी थी जिसमें यह युवक टकराकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुजर रहे सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने देखा तो एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया साथ ही घटना की सूचना कटका थाना अध्यक्ष यदुवेन्द्र सोनकर को भी अवगत कराया । इस कार्य के लिए सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी की खूब प्रशंसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments