Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापात्रों को मिला है सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ -सांसद

पात्रों को मिला है सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ -सांसद


◆ मिल्कीपुर सुरवारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगा शिविर


अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल्कीपुर विधानसभा के सुरवारा ग्राम पंचायत में कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने किया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगो को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की अवधारणा को आत्मसात करते हुए अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया गया है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज के लिए आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख की व्यवस्था की गई है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास से कोई वर्ग व कोई भी क्षेत्र छूटने नहीं पाया है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिला है।

            उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गई है। उद्यमियों की पसंद अयोध्या बनती जा रही है। रामनगरी में कई बड़े उद्यम घराने अपनो निवेश करने के लिए आतुर है। इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को काफी सम्बल मिलेगा। यह अयोध्या ही बल्कि इससे जुड़े जनपदों में समृद्धि लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि एक बेहतर प्लान के साथ गांवो का विकास किया जा रहा है। गांवो की सड़को के मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। मौके पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगो सहित विभागीय अधिकारियों, की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments