Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री की महारैली को लेकर घर-घर सम्पर्क कर रही है भाजपा की...

प्रधानमंत्री की महारैली को लेकर घर-घर सम्पर्क कर रही है भाजपा की टीमें

अयोध्या। साकेत पेट्रोल पम्प से लता मंगेशकर चौराहे पर धर्मपथ व लता मंगेश्कर चौराहे से क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा जुट गयी है। पूरे मार्ग को तोरण द्वार व झंडियों से सजाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में एक लाख लोग को आमंत्रित किया जाएगा। जिसके लिए युद्ध स्तर पर घर घर सम्पर्क करके आमंत्रण दिया जा रहा है। पूरा मार्ग घंटे-घड़ियाल की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहेगा। कई जगहों पर महिलाओं के द्वारा आरती व पुष्पवर्षा का आयोजन होगा।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा की टीमें लगातार घर घर जनसम्पर्क कर रही है। सभी शक्तिकेन्द्र व बूथों के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में लोगो से सम्पर्क करके उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे है।

प्रचार वाहन को डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण देने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने रवाना किया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वाहनों को प्रचार हेतु भेजा गया है। जो अयोध्या व शहर में लोगो को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments