Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोकशी के आरोप में पुलिस ने चार को किया प्रतिबंधित

गोकशी के आरोप में पुलिस ने चार को किया प्रतिबंधित


बसखारी अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत बसखारी पुलिस के द्वारा बुधवार को गोकशी के चार आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित कर दिया गया। बुधवार को किछौछा की तरफ अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गस्त पर निकले बसखारी थाने के उपनिरीक्षक  प्रेम बहादुर यादव ने  किछौछा चुंगी तिराहे पर चार संदिग्ध लोगों को रोकर पूछताछ के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गोकशी में लिप्त बताएं जाते हैं।जिनकी पहचान अनीश पुत्र अब्दुल वहीद ,सोनू पुत्र भोला, शमशाद पुत्र हमीदुल्लाह, रिजवान पुत्र कल्लू निवासीगण किछौछा के रूप में हुई है। प्रभारी इंस्पेक्टर बसखारी जेपी सिंह यादव ने बताया आगे गलत कार्य से दूरी बनाने का निर्देश देते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments