Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन दिवसीय सोसाइटी प्रीमियर लीग का हुआ समापन

तीन दिवसीय सोसाइटी प्रीमियर लीग का हुआ समापन

अयोध्या। अभिरामदास वार्ड स्थित सुटहटी मोहल्ले में चल रही तीन दिवसीय सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने मुख्य अतिथि महंत बृजमोहन दास का स्वागत किया।
महंत बृजमोहन दास ने बताया कि खेल का अर्थ होता है सद्भावना। आपसी और भाई चारे का खेल सबसे बड़ा संदेश है युवाओं को समाज के अंदर जो संस्कार डालने के लिए इस खेल का आयोजन टूर्नामेंट का किया गया है। जो खिलाड़ी सबसे अच्छा खेलेगा उनको हम लोग सम्मानित करेंगे
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम प्रतिभाग किया। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 15 हज़ार नगद व अन्य पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 7 हज़ार रुपए नगद व अन्य पुरुस्कार दिया गया। मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक समाज सेवी इमरान अंसारी व आयोजक मोहम्मद कैफ, पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार यादव उर्फ लुल्लुर यादव, पार्षद सुल्तान अंसारी, अख्तर अली मुखिया, मोहम्मद सैफ, जावेद, हजारी यादव, अनिल वर्मा मंटू मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments