Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क निर्माण शुरु करने को लेकर भाकियू ने दिया धरना

सड़क निर्माण शुरु करने को लेकर भाकियू ने दिया धरना

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला इकाई ने इटौरा गांव में बन रही सड़क को ठेकेदार द्वारा रोके गए कार्य को तुरंत चालू करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडे ने किया।
जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चहिए। जेई पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। सड़क निर्माण कार्य में अवरोध करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाए। जब तक मरम्मत कार्य शुरु नहीं होगा। तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, जिला प्रमुख महासचिव डा रामजन्म वर्मा, तहसील अध्यक्ष रामबरन सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments