Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस के जागरूकता अभियान का नहीं हो रहा असर, नाबालिक भर रहें...

पुलिस के जागरूकता अभियान का नहीं हो रहा असर, नाबालिक भर रहें हैं फर्राटा

आलापुर अम्बेडकर नगर । राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया में अवैध रूप से चल रहे, मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली को नाबालिक के द्वारा चलाए जा रहा था, जिस पर राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया में बेखौफ होकर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली को नाबालिक लड़के के द्वारा चलाए जा रहा था। जिस पर गस्त के दौरान राजेसुल्तानपुर थाने की गरुड़ वाहिनी टीम के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया। मौका पाकर नाबालिक ड्राइवर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब ड्राइवर का पता नहीं चला तो स्वयं पुलिस ने किसी तरह से ट्रैक्टर ट्राली को थाने में लेकर चली गई। तहसील क्षेत्र में आए दिन नाबालिको को विभिन्न वाहन चलाते देखा जा सकता है। पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के भी इसमें कमी नहीं आ पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments