Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों...

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के शाहगंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मंगलवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 बता दें कि इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज के रेवती गंज के आदिलपुर पूरे विश्राम अहिर निवासी 48 वर्षीय कृषक राम केतार यादव खेत में चिलबिल के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहे थे। तभी पेड़ के ऊपर से कुमारगंज से शाहगंज फीडर को जाने वाली 33 हजार केबीए विद्युत लाइन में पेड़ की डाल छूने से करंट की चपेट में आ गए और जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक पेड़ पर ही अधेड़ कृषक की धूं-धूं कर जल कर मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो बेटे और पत्नी है। मौत के बाद से  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments