Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकाव्य रचनाओं से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त...

काव्य रचनाओं से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि


◆ अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन


अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं नाम होगी। सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जीआईसी के मैदान में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में पांच हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की प्रज्जवलित रश्मि के माध्यम से दी जायेगी। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थे। उनकी रचनाएं युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत्र है। जिसका अध्ययन व्यक्ति के भीतर शौर्य व पराक्रम का संचार कर देता है।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि कवि सम्मेलन में डा हरिओम पवार, यमुना उपाध्याय, मुमताज नसीम, मणिका दूबे, साक्षी तिवारी, कमलेश शर्मा, शशिकांत यादव, शम्भू शिखर, प्रियांशु गजेन्द्र जैसे कवियों की मौजूदगी रहेगी। 25 दिसम्बर की शाम 6 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए विशेष पण्डाल तैयार किया जाएगा। जिसमें जगह-जगह पर ठंड से बचाव की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी। थी डी साउन्ड सिस्टम कवियों की रचनाओं को और मधुर बना देगा। जिले प्रबुद्ध जनो को कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जिसके लिए सूची तैयार की जा रही है। अयोध्या के संत व जिले के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा होगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments