Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार की शिकार युवती ने फांसी लगाकर दी जान

दुराचार की शिकार युवती ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर अंबेडकर नगर। दुराचार की शिकार हुई युवती ने आखिरकार फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के गोबरी चांदपुर का है। यहां की निवासी एक युवती कुछ माह पूर्व दुराचार की शिकार हो गई थी, युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल  भेज दिया था। चर्चा है कि आरोपी इस समय जेल से बाहर आ गया है, और युवती आरोपी से तंग आकर सोमवार दोपहर में अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा लिया । मौके पर कोई परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।परिजन जब घर पर पहुंचे और दरवाजा को किसी तरह खोलकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments