Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपास को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक...

पास को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक को पीटा, ट्रक में की तोड़ फोड़ 

जलालपुर अंबेडकरनगर। धान ट्रक पर लादकर ले जा रहे चालक से पास को लेकर बाइक सवार युवकों से विवाद हो गया। बाइक सवार युवक अपने गांव के अन्य युवकों को साथ पहुच कर रास्ते में ट्रक रोक लिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक को मारना पीटना शुरू कर दिया। ट्रक चालक की सूचना पर पहुंचे पीआर वीऔर थाना की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना लाई।

ट्रक चालक ने एक ज्ञात और 10 से 12 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को मारपीट तोड़फोड़ आदि की तहरीर दिया और ट्रक लेकर चला गया। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार रात को मरहरा गांव स्थित राजू गुप्ता आढ़त से ट्रक चालक गोपाल धान लाद कर सीतापुर जा रहा था।जब वह बिसंभरपुर गांव के पास पहुंचा एक ही बाइक से पहुंचे चार युवकों ने पास पास मागा जिससे वाद विवाद शुरू हो गया। चालक जगह न होने की बात कही। चारो युवक इमलीपुर अपने गांव पहुंचे और 10 से 12 युवकों को बुला ट्रक रोक लिया। चालक के साथ मारपीट कर शीशा आदि क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर नामजद रतन और एक अन्य युवक राजू को हिरासत में ले लिया। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि ट्रक चालक ने दी गई तहरीर वापस ले लिया था।कोई कार्यवाही नहीं चाहता था।दोनो युवकों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments