Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डा. अम्बेडकर

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डा. अम्बेडकर

अयोध्या। डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने आयोजित पुष्पांजलि सभा में बाबा साहब को याद करते हुये उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मण्डलायुक्त ने कहा कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का 67 वां परिनिर्वाण दिवस है। यह दिवस हम सबको उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के सन्दर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिकः प्रासंगिक हो गया है। हम सभी का अपनी सेवा काल में पूर्ण मनोयोग से सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का ध्येय होना चाहिए।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, अपर आयुक्त न्यायिक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन, व्यैक्तिक सहायक मण्डलायुक्त अविनाश चन्द्र पांडेय, विशेष सहायक सच्चिदानन्द सहित आयुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments