Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद ने किया अयोध्या प्रीमीयर लीग-9 का उद्घाटन

सांसद ने किया अयोध्या प्रीमीयर लीग-9 का उद्घाटन

अयोध्या। स्व0 राकेश चन्द्र कपूर उर्फ ‘पल्लू भइया मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-9 का र्स्पोट स्टेडियम में उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि केनरा बैंक के एजीएम विकास भारतीय रहे। केटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

सांसद लल्लू सिंह का स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व निदेशक सैय्यद सुबहानी ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेटकर किया। विशिष्ठ अतिथि विकास भारतीय का स्वागत आयोजन उपाध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव व देवेन्द्र मिश्रा दीपू ने किया। उद्घाटन मैच के पहले अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।



उद्घाटन मैच अयोध्या स्पोर्टस क्लब और कानपुर लायन के बीच खेला गया। अयोध्या स्पोर्टस क्लब के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये। अयोध्या स्पोर्टस क्लब ने 144 रन से जीत दर्ज किया। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शार्दुल त्रिपाठी को दिया गया।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, गगन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, उमाशंकर जायसवाल, सुशील जायसवाल, विवेक साहू, केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, स्वपनिल रस्तोगी, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. प्रदीप खरे, सैय्यद आसिफ, केमिस्ट ड्रगस्टि एसोशिएसन के अध्यक्ष अविआनन्द मन्नू, पंकज तिवारी शैलेन्द्र कोरी, शरद कपूर, रवी सोनकर, अमीर चन्द्र जायसवाल, सचिन सरीन, गौरव चोपड़ा, जयशंकर श्रीवास्तव, दानिस अंसारी, आलोक दूबे, अरून सिंहल, मान सिंह, अभय दूबे, रोहितास चन्द्र, अन्चू श्रीवास्तव, राजू जायसवाल, सैय्यद हमजा, एस0यू0यजदानी आदि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments