Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगीशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने चिकित्सक की सूचना पर युवती के शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 बता दे कि इनायत नगर थाना के मुंगीशपुर गांव निवासी नर्सिंग की 22 वर्षीय बेटी साक्षी सिंह का शुक्रवार की शाम को आवासीय छप्पर की बल्ली से फंदे से लटकता शव मिला है। परिजनों द्वारा पुलिस को बगैर सूचना दिए ही बेटी के शव को फंदे से नीचे उतार कर इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ जेपी विश्वकर्मा ने युवती को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया चिकित्सक की सूचना पर सीएचसी मिल्कीपुर पुलिस टीम पहुंच कर युवती के शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments