Friday, March 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि में अपनाना होगा डिजिटल तकनीक : कुलपति

कृषि में अपनाना होगा डिजिटल तकनीक : कुलपति


◆ कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न


कुमारगंज/अयोध्या। कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिसका विषय कृषि और संबद्ध विज्ञान में डेटा विश्लेषण रहा। कुलपति डा बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि कृषि उत्पादन में चुनौतियां बढ़ रहीं है। इससे निपटने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक को माध्यम बनाना होगा। ये भौतिक वातावरण की लगातार निगरानी करते हैं। जटिल कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता है।
आईसीआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुशील कुमार सरकार ने कहा कि व्यवहारिक फसल डेटा के साथ किसान उगाने के लिए फसल के प्रकार पर निर्णय ले सकते हैं। किसान एक ऐसी किस्म का चयन कर सकते हैं जो लाभदायक फसल बनाने के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियों, बारिश के मौसम और मिट्टीके प्रकार के लिए सबसे उपयुक्त है। राष्ट्रीय कार्यशाला का संयोजन डा. सुप्रिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन कृषि महाविद्यालय द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments