Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध खनन कर रही एक जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्राली सीज

अवैध खनन कर रही एक जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्राली सीज


◆ तीन लाख का लगाया गया जुर्माना


बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन कर रही एक जेसीबी तथा चार ट्रैक्टर ट्राली खनन विभाग द्वारा पकड़ा गया है। जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि सोमवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के समीप छापेमारी करके खनन में लगी एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया। पकड़े गये वाहनों को बीकापुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। जेसीबी पर दो लाख तथा ट्रैक्टर ट्रालियों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। कुल 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि जिला खनन अधिकारी द्वारा एक जेसीबी और 4 ट्रैक्टर ट्राली सुपुर्दगी मे दी गई है। सभी को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments