संक्षेप में – अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अन्य पौराणिक स्थलों का भी हो रहा है विकास। 84 कोसी, 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निकट स्थित पौराणिक स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का हो रहा है विकास। सभा स्थल, छतरी, टायलेट, म्यूरलवाल, घाट एवं प्लेटफार्म, ऑटो वाटर फिल्टै्रशन, बेंच, डस्टबिन, रैलिंग, साइनिज, लाइटिंग और पेयजल व्यवस्था का किया जा रहा है कार्य।
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 84.24 करोड़ की लागत से 84 कोसी, 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्गों के निकट स्थित पौराणिक कुण्डों, आश्रमों आदि के पर्यटक विकास का निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि 14 कोसी मार्ग के किनारे स्थित पर्यटन स्थलों लक्ष्मीसागर कुंड, वैतरणी कुंड, निर्मल कुंड, गिरजा कुंड, विघ्नेश्वर नाथ शिव मंदिर एवं विभीषण कुंड के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास का कार्य किया जाना है।
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निकट स्थित पर्यटन स्थलों सुग्रीव किला, अशर्फी भवन, छोटी देवकाली, नागेश्वर नाथ मंदिर, श्रेश्वर नाथ मंदिर, मुंडा शिवालय, दन्तधावन कुंड, प्रहलाद कुंड, जानकी कुण्ड, मोनी बाबा आश्रम, कौशल्या घाट, विद्या देवी कुंड, सीता कुंड, दशरथ कुंड के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य किया जाना है।




