Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या देव इंद्रावती पी जी कालेज के छात्र को एशियन गेम्स में मिला...

 देव इंद्रावती पी जी कालेज के छात्र को एशियन गेम्स में मिला कास्य पदक


अंबेडकर नगर। देव इंद्रावती पी जी कालेज कटेहरी के बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन तृतीय वर्ष के छात्र रामबाबू ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में 35 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। रामबाबू की इस सफलता पर महाविद्यालय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राम बाबू सोनभद्र जिले के ग्राम बहुआरा के निवासी है, पिता मजदूर है। रामबाबू देव इंद्रावती पी जी कॉलेज में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं ।तृतीय वर्ष के छात्र इस सफलता भाजपा जिला उपाध्यक्ष वा देव इंद्रावती पी जी कॉलेज प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह, निर्देशक डॉ रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह ,प्राचार्य डॉ ए बी सिंह , बैचलर ऑफ फिजिकल डिपार्टमेंट के आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, नीरज पटेल सहित सहित महाविद्यालय के अन्य अन्य शिक्षकों  एवं समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी है। प्रबंधक ने रामबाबू की इस सफलता से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा है और महाविद्यालय परिवार के गौरांवित होने की बात भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments