Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

अंबेडकर नगर।  बंद रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे अधेड़ की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरामदपुर के मजरे निसिध्दि पट्टी निवासी सुरेश अपने किसी परिचित के साथ रविवार की दोपहर बाइक से अकबरपुर की तरफ जा रहा था। जब वे दोनो मालीपुर से आगे सैरपुर उमरन गांव के निकट रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तो गेट बंद था। बाइक चालक पैदल बाइक को निकालने का प्रयास करने लगा और सुरेश पटरी के नजदीक खड़ा होकर देखने लगा। इसी दौरान मऊ से आनंद विहार जा रही ट्रेन सुरेश को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि सुरेश को कम सुनाई देता था, लोग चिल्लाते रहे लेकिन वह सुन नहीं सका। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments