Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाई ने ससुराल वालों पर लगाया बहन व भांजे की हत्या कर...

भाई ने ससुराल वालों पर लगाया बहन व भांजे की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप


जलालपुर अंबेडकरनगर। भाई अपनी बहन और चार वर्षीय भांजे की खोज कर परेशान हो चुके  ससुराली जनों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच पडताल शुरू कर दिया है । बहन के गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। प्रकरण जैतपुर थाना के छीतन पट्टी गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना के भिसवा चितौना गांव निवासी सूर्यमणि उर्फ हैप्पी तिवारी ने अपनी बहन की शादी जैतपुर थाना की छितनपट्टी गांव में किया था। पीड़ित ने आरोप लगायाकि जीजा और सास, ससुर व बहन  आए दिन मारपीट गाली गलौज करते रहते थे। विगत 18 अगस्त को हैप्पी की बहन और उसका 4 वर्षीय भांजा ससुराल से गायब हो गया। हैप्पी के जीजा ने बहन को गायब होने की सूचना लगभग 8:00 बजे मायके वालों को दिया। मायके वालों ने इसकी सूचना जैतपुर थाने को दी और ससुराली जनों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया किंतु पुलिस ने तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया ।भाई ने बताया कि मेरी बहन ससुराली जानो के प्रताड़ना से आहत थी। उसके साथ मारपीट गाली गलौज किया जा रहा था। मुझे उम्मीद है कि मेरी बहन की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया। पुलिस कांवरियों के सेवा में जुटी है ऐसे में हैप्पी की बहन और भांजी भांजा कहां है इसका पता लगाने में पुलिस के सामने दिक्कत हो रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि लड़की की मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल मंगाई जा रही है। पुलिस खोजबीन और जांच में जुटी है जल्द ही इस घटना घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments