Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांवड़िए की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया...

कांवड़िए की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया मार्ग जाम


अम्बेडकरनगर । रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक काँवरिया का शव आम के पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं सोमवार को परिजनों वा कावरियों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के निकट जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौली निवासी 25 वर्षीय राकेश पुत्र चलाकू गांव के अन्य लोगों के साथ कांवर लेकर जल लेने अयोध्या गया हुआ था। साथ के अन्य लोग रविवार को वापस आ गए लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, देर शाम उसका शव फायर स्टेशन के निकट पानी की टंकी के पास आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता पाया गया था। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments