Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहत्या करने के लिए अनिल ने जुबेर को दी थी अपनी बुलेरो,...

हत्या करने के लिए अनिल ने जुबेर को दी थी अपनी बुलेरो, वाहन समेत गिरफ्तार

अयोध्या। सेवानिवृत्त शिक्षक रामतीरथ तिवारी की हत्या के लिए अनिल कुमार वर्मा ने अपनी बुलेरो मुख्य अभियुक्त जुबेर खान को दी थी। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अभियुक्त जुबेर व दुर्गेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अनिल के कब्जे से घटना प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है।
घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओं बीकापुर राजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम लगाई गयी थी। जिसमें वांछित अभियुक्त अनिल कुमार वर्मा पुत्र शंकरलाल वर्मा निवासी ग्राम मकसूदनपुर नेतवारी चतुरपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या हाल पता ककराही मोड़ थाना तारुन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बुलेरो बरामद की गई। अनिल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जुबेर खान व रामतीरथ तिवारी में जमीनी विवाद था। जिसमें रामतीरथ की हत्या के उसने अपनी बुलेरो जुबेर को दी। जुबेर ने 11 अगस्त को रामतीरथ को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसकी उसकी मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments