Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालिफ्ट सिंचाई खंड द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लिफ्ट सिंचाई खंड द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर लिफ्ट सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्रमणि द्वारा ध्वजारोहण करके मिष्ठान वितरित किया गया। अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्रमणि ने भारतीय संस्कृत के बारे में समस्त स्टाफ पर चर्चा की और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सभी लोगों को जागृत किया।
लिफ्ट सिंचाई खंड अवर अभियंता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज के दिन अपने देश के वीर सपूतों के प्रति दिए गए बलिदान और कार्यों से प्रेरणा लेकर देशभक्त की भावना अपने अंदर भी जगानी होगी। देश के लिए कुछ कर गुजरने का अपने अंदर जागृत करना होगा। तभी देश के उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में सहायक अभियंता श्रीकांत चौधरी सहायक अभियंता दीपक जायसवाल प्रारूप कार्य विनोद कुमार कुशवाहा बड़े बाबू नीरज गुप्ता बाबू रमाकांत वर्मा बाबू विजय कुमार यादव कैशियर विवेक तिवारी प्रशासनिक अधिकारी हरिहर प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments