Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिस घर से मोबाइल चोरी किया, वहीं रहने वाली लड़कियों की अश्लील...

जिस घर से मोबाइल चोरी किया, वहीं रहने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियों बनाया, गिरफ्तार

0
857

अयोध्या। एक युवक ने पहले एक घर से मोबाइल की चोरी की। फिर उसी मोबाईल से उस घर की लड़कियों की अश्लील वीडियों बनाने लगा। मामले में पीड़ित परिवार ने थाना तारुन में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि थाने में मामले को लेकर धारा 457/380/411/504 /506/354ग भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें अजीत कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद हरिजन निवासी बरौली थाना तारुन जनपद अयोध्या को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने अजीत को मुखबिर की सूचना पर आगागंज तिराहे के सामने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, कास्टेबल अवनीश कुमार उपाध्याय शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here