Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडा० आशुतोष शुक्ला ने पेश की मानवता की मिसाल, मूक बधिर दिव्यांग...

डा० आशुतोष शुक्ला ने पेश की मानवता की मिसाल, मूक बधिर दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल

जलालपुर अम्बेडकर नगर। एक मूक बधिर दिव्यांग युवक का अपनी टूटी  ट्राई साइकिल की मरम्मत कराते हुए सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जिले के प्रशिद्ध चिकित्सक डाक्टर आशुतोष शुक्ल ने अपने निजी खर्च से दिव्यांग को नई ट्राई साइकिल देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है जिनकी चारो तरफ खूब प्रशंसा हो रही है। कुछ दिन पूर्व तहसील जलालपुर के ग्राम चितई पट्टी निवासी मूक बधिर दोनों पैरों से दिव्यांग अनिल कुमार पुत्र राम धारी का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दिव्यांग युवक अपनी जर्जर व टूटी हुई ट्राई साइकिल को रिपेयर करा कर  चलने लायक बनाने का जुगाड़ करते हुए दिखाई दिया। वीडियो देख रफीगंज निवासी मशहूर चिकित्सक डाक्टर आशुतोष शुक्ल का मन कुंठित हो गया और उन्होंने  दिव्यांग के परिजनों से सम्पर्क कर अनिल को अपने निजी खर्च से सोमवार को नई साइकिल खरीद कर दी। नई ट्राईसाइकिल पा कर  दिव्यांग चहक उठा बोलने से मजबूर दिव्यांग ने इशारों में चिकित्सक का शुक्रिया अदा किया। डाक्टर आशुतोष शुक्ल के इस कदम की काफी सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments