Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष आई 35 शिकायतें

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष आई 35 शिकायतें

अंबेडकर नगर। जनसमस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्गत शासनादेश के क्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए  थाना समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों में किया गया। थाना भीटी में थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।

      थाना भीटी में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से एक शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 34 शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी भीटी, क्षेत्राधिकारी भीटी, थाना अध्यक्ष भीटी, कानूनगो /लेखपाल तथा थाना के अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments