Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआंगनबाड़ी केंद्र असामाजिक तत्वों का बना अड्डा

आंगनबाड़ी केंद्र असामाजिक तत्वों का बना अड्डा

कटेहरी अंबेडकर नगर। विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में लाखों रुपए की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। सुबह से लेकर देर रात तक असामाजिक तत्वों के वहां रहने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त आगनबाडी केंद्र अन्नावा –प्रहलादपटी मार्ग पर शारदा सहायक नहर के उत्तर लगभग तीन लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ था। विभाग द्वारा निरस्त किए जाने से अब उक्त भवन जुआरियों, शराबियों, मनचलों का अड्डा बन गया है। सुबह से लेकर देर रात तक असामाजिक तत्वों के आतंक से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मनचले असामाजिक तत्व सुनसान जगह का फायदा उठाकर आने जाने वाली महिलाओं,पर तंज कसते हैं।  विभाग द्वारा निरस्त किये गये आंगनबाड़ी केंद्र मे  लगे उपयोगी दरवाजे खिड़कियां शरारती और चोर प्रवृत्त के लोगों द्वारा उखाड़ कर गायब कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments