Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिशुल्क चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमथुवा में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ग्राम पंचायत धमथुवा के ग्राम प्रधान मो मुस्लिम के देखरेख में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में आशा राज हॉस्पिटल भरतपुर सरियावा अयोध्या के प्रतिष्ठित डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह एमबीबीएस फिजिशियन द्वारा सफल स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में कमर दर्द ,पेशाब में जलन, टाइफाइड बुखार, मलेरिया बुखार, डेंगू बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस्ट्रिक, सांस की बीमारी, कमजोरी, अनिद्रा, भूख न लगना, हाथ पैर में दर्द, खून की कमी, ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच, लीवर की जांच की गई शिविर के व्यवस्थापक डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों ने अपना उपचार एवं जांच कराया। शिविर में आए मरीजों का इलाज जांच एवं दवाओं का वितरण निशुल्क किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments