Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसी एच सी अधीक्षक ने आरोपों को बताया साजिश

सी एच सी अधीक्षक ने आरोपों को बताया साजिश

जलालपुर अम्बेडकरनगर। पैसे के लेनदेन में लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नगपुर सीएचसी अधीक्षक ने मीडिया के सामने आकर मामले की हकीकत बयां की। भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए डॉ भास्कर ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सीएससी अधीक्षक होने के नाते मैंने खुद कई झोलाछापों पर  कार्यवाही की थी। जिसकी वजह से मुझ पर निशाना साधा जा रहा है और आपसी लेनदेन को किसी के द्वारा गुप्त ढंग से वीडियो बनाते हुए भ्रष्टाचार बता सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इन सब के पीछे शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए डॉक्टर भास्कर ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध करवाई को जारी रखने की बात कही और बताया कि किसी के दबाव व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर रोका नही जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments