Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सार्वजनिक भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सार्वजनिक भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने का दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को समस्त तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह के तृतीय शनिवार के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों में उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की समस्याओं को सुना गया। तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नितीश कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस में पैमाइस हेतु प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर राजस्व संहिता नियमावली, 2016 की व्यवस्था के तहत समझौते के आधार पर निर्विवादित पैमाइश की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जायें तथा उनके निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा भी किया जायें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तहसीलों पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु ट्राई साइकिल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदारों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता नलकूप को समस्त नलकूपों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये, जिससे कृषकों को धान की रोपाई सहित अन्य फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें। उन्होंने वरासत सम्बंधी प्रकरणों को भी नियमानुसार समयबद्वता के निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 06 शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया, शेष शिकायतों को जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूजा साहू, परियोजना निदेशक (डी.आर.डी.ए), उपायुक्त मनरेगा, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments