Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रैक्टर व पिकप की जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे दोनो के चालक

ट्रैक्टर व पिकप की जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे दोनो के चालक

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर से अमानीगंज संपर्क मार्ग पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर के निकट शुक्रवार को ट्रैक्टर व पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए वही पिकअप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना में दोनों वाहन के चालक बाल बाल बच गए।



इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर अमानीगंज संपर्क मार्ग पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर के निकट ट्रैक्टर और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए वहीं हादसे के बाद पिकअप सड़क से नीचे पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में दोनों वाहन के चालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments