Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासूर्यकुंड में लेजर शो देखने के लिए शाम को उमड़ती है भीड़,...

सूर्यकुंड में लेजर शो देखने के लिए शाम को उमड़ती है भीड़, प्रसन्न नजर आ रही है जनता

अयोध्या। दर्शननगर सूर्यकुंड के जीर्णोद्धार व यहां चल रहे लेजर शो को लेकर जनता काफी खुश नजर आ रही है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक यहां दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ आती है। सूर्यकुंड का पौराणिक महत्व है। यहां भगवान सूर्य का दर्शन पूजन भक्त करते है। ग्रह शांति के लिए यहां हवन का भी आयोजन किया जाता है।
यहां दर्शन के लिए आयी रीता उपाध्याय ने बताया कि दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड का पौराणिक महत्व है। बड़े रविवार को यहां मेला लगता है। जिसमें कई जनपदों के लोग शामिल होते है। हर रविवार को दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ यहां उमड़ती है। वर्तमान में रविवार को सुबह लोग दर्शन के लिए आते है। शाम को लेजर शो के माध्यम से लोग रामायण के बारें में जानते है। योगी सरकार ने अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व से पूरे विश्व को अवगत कराया है। आने वाले समय में यहां पयर्टक बढ़ेंगे। दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि लेजर शो चलने के बाद यहां आने वाले लोगो की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। यहां आने के बाद बच्चे मोबाईल से दूरी बनाकर लेजर शों देखते है। जिसके बाद वह घर जाकर हमारे धर्म के बारें में पूछते है। हम अपने पौराणिक इतिहास से अवगत होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments