Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान...

करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

जलालपुर अम्बेडकरनगर।  कटका थानाक्षेत्र के निमटीनी गांव में पखवारा भर पूर्व विद्युत की चपेट में आये युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जिस का दोपहर बाद चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीते 23 मई को रजनीश पुत्र लालमन विश्वकर्मा 24 वर्ष निवासी निमटीनी  गांव में उस समय बिजली की चपेट में आगया था जब वह पिकअप गाड़ी से शादी में लगने वाले जनरेटर का सामान उतार रहा था, पाइप हाइटेंशन तार से छू गया जिस की चपेट में आकर रजनीश बुरी तरह झुलस गया था और उसका लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जिंदगी मौत से जूझते रविवार को उस ने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments