Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ...

प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था–भूपेंद्र सिंह चौधरी

0
129

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के कुशल 9 वर्ष की कार्यकाल के पूरा होने पर अंबेडकर नगर लोक सभा के गोशाईं गंज विधान सभा क्षेत्र के महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत कार्यक्रम संयोजक विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय और प्राचार्या डाक्टर अंजू पाण्डेय ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।

       प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और संजीव सिंह के साथ किया।

          सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व पी सी एम राजा पाल सिंह,प्रोफेसर जय मंगल पाण्डेय,आदित्य नारायण पाण्डेय,गिरीश चंद्र चतुर्वेदी,डाक्टर विजय चंद्र मिश्र,बार अध्यक्ष शेर बहादुर यादव,पूर्व बार अध्यक्ष इंद्र मणि शुक्ल,पत्रकार ज्योतिंद्र नाथ त्रिपाठी, डाक्टर पूनम राय,डाक्टर आर आर शुक्ल,अरुण सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

         प्रबुद्ध सम्मेलन को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव,क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अयोध्या जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,कार्यक्रम संयोजक विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला सहकारी बैंक चेयर मैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने सम्बोधित किया।

     मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रबुद्ध सम्मेलन और भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 9 वर्ष की कार्यकाल ऐतिहासिक कार्य काल पूर्ण हुआ है।9वर्षों में मोदी जी की सरकार द्वारा जितनी ऐतिहासिक उपलब्धियों को सरकार ने हासिल किया है उसे जन जन तक पहुंचाने के लिए महा सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम के साथ पहुंचेंगे। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तकनीक के मामले में आत्म निर्भर बन रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुकी है।विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिना किसी संवैधानिक पद पर रहे सोनिया गांधी ने गांधी परिवार के नाम अनेको परियोजनाओं का लोकार्पण किया। देश की नई संसद भाजपा सरकार ने बनवाया।वैश्विक महामारी से मोदी जी  की  सरकार के कुशल वैज्ञानिकों ने कोरोना का टीका बना कर भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों की जनता को मौत के मुंह से बाहर निकला है।भारत में करोड़ों लोगों को निःशुल्क टीका लगाया गया।भाजपा सरकार ने बिजली,पानी,सड़क,सुरक्षा,स्वास्थ्य अभूत पूर्व कार्य किया है।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को पहली बार संवैधानिक दर्जा भाजपा की केंद्र सरकार ने देने का कार्य किया। विदेशी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का पैर छू कर स्वागत करते हैं।

        क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने नगर निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को ऐतिहासिक सफलता बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। कहा कि प्रबुद्ध वर्ग ने चिंतन कर देश हित जन हित में ईमानदार सरकार बनाने का संकल्प लेकर भाजपा की सरकार बनवाई।आवाहन किया कि 2024 में अंबेडकर नगर में भी कमल खिले इसके लिए अभी से कमर कस कर मेहनत करें।

         प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कार्य कर्ताओं और गाड़ियों की काफिले के साथ किया। पुराने तहसील तिराहे पर पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। संचालन दिलीप पटेल देव ने किया।

         प्रबुद्ध सम्मेलन और भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,भीटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राना वीर सिंह,प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर सह प्रभारी बजरंगी पाठक आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here