Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले की सीमा में प्रभारी मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

जिले की सीमा में प्रभारी मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

अंबेडकर नगर। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का जनपद की सीमा सुरहुरपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष- राम प्रकाश यादव, की अगुवाई में पूर्व जिला महामंत्री -अमर नाथ सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष -चंद्रभान गुप्ता, जलालपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार, एजाज,ग्राम पंचायत जीवत के ग्राम प्रधान- अप्रतिम नारायण ,आदि ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। ग्राम प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री जी के समक्ष रखा। जीवत के ग्राम प्रधान ने खेल मैदान को खाली कराए जाने में शिथिल कर्मचारियों के संबंध में मंत्री जी को अवगत कराया वहीं दूसरी तरफ भियांव के ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों बगल के क्लस्टर में ट्रांसफर होने की दशा में बगल की ग्राम सभा की ग्राम पंचायत अधिकारी को शासन की मंशा के अनुरूप चार्ज देने के लिए प्रभारी मंत्री से आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments