Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedपास्को एक्ट में वांछित फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा...

पास्को एक्ट में वांछित फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बसखारी अंबेडकर नगर। छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते 1 जून को बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गांव में गांव के ही आरोपी अजीत कुमार निषाद पुत्र जयराम निषाद के ऊपर गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी आदि आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। छेड़छाड़, धमकी व पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर बसखारी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को बसखारी पुलिस को आरोपी के अपने घर पर होने की सूचना मिली। जिस पर उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी अजीत के घर पर दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। और जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिसकी पुष्टि करते हुए  प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments