Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुघर्टना में तीन की मौत, एक घायल

सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, एक घायल

अयोध्या। प्रयागराज हाईवे पर देर रात पिकअप और ट्रक की आमने-सामने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पिकअप सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना पिपरी जलालपुर तिराहे के पास की है।
प्रयागराज हाईवे पर थाना बीकापुर क्षेत्र के जलालपुर के पास विपरीत दिशा से दूध लेकर पिकअप की गाड़ी आ रही थी। वही, दूसरी तरफ से टेलर ट्रक सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ आ रहा था। पिपरी जलालपुर तिराहे के पास दोनों की टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक विशाल शर्मा (26) और उसके सहयोगी छोटू उर्फ उल्फान की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
दोनों गाड़ियों की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार घायलों की पहचान संदीप दुबे पुत्र दयानंद दुबे निवासी खेमा सराय तथा रजत पांडे पुत्र राकेश पांडे निवासी भदेसर थाना बीकापुर गंभीर रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments