Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाजनसम्पर्क अभियान को लेकर सम्मेलनों का आयोजन करेगी भाजपा, तैयारी बैठक सम्पन्न

महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर सम्मेलनों का आयोजन करेगी भाजपा, तैयारी बैठक सम्पन्न

अयोध्या। लोकसभा महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर महानगर व जिले की बैठकें सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयेजित की गई। बैठकों में अभियान के बु़द्धजीवी, व्यापारी, मोर्चे व लाभार्थी सम्मेलनों के आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अविनाश राव खन्ना 7 जून को अयोध्या आयेंगे। वह यहां के विकास क्षेत्रों का अवलोकन करेंगे इसके साथ में सम्मेलनों में भी शामिल होंगे।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। हमारी सरकार की मूल भावना में लोककल्याण निहित है। आज दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक व विचारक कह रहे है कि 21 वी सदी भारत की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचने हेतु हमें इस अभियान में अपने पूरे सामर्थ्य से योगदान देना होगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पार्टी के सम्मेलनों हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। महाजनसम्पर्क अभियान में लोकसभा क्षेत्र के 1 लाख मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सम्मेलनों के जरीए भाजपा समाज के हर वर्ग से सम्पर्क स्थापित करेगी। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को साझा करेगी। इस अवसर पर शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रतीक श्रीवास्तव, राजू सिंह, अशोक कसौधन, अरविंद सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राधेश्याम त्यागी सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments