Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से किया मुलाकात

कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से किया मुलाकात

अयोध्या। कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में भेंटवार्ता कर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों की मांगो पर वार्ता द्वारा मांगों से अवगत कराया।
सुधीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया वह शीघ्र ही समस्त बिंदुओं पर कार्रवाई कराएंगे। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी व शुभकामनाएं प्रेषित कर उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष शेषनाथ यादव ,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराग सिंह यादव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह व आशीष श्रीवास्तव सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments