Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकेन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा...

केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा महा सम्पर्क अभियान

अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार की कार्यकाल के सफल नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा लोक सभा,विधान सभा और बूथ स्तर पर भाजपा सरकार  द्वारा किए गए जन हित की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के महा सम्पर्क अभियान,लोक सभा स्तर पर विशाल जन सभा सहित कई अन्य कार्यक्रम वा सम्मेलन जून माह में आयोजित करने वाली है, जिसकी सफलता के लिए संगठन की दृष्टि से जनपद की सभी 23 मंडलों के कार्यसमिति की बैठकें अलग अलग समय और स्थान पर बुधवार को सम्पन्न हुई।

           भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने हंसवर और जीवत मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश ने देश की विकास और जनहित के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया दिया है।कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धि को भाजपा कार्यकर्ता महा सम्पर्क अभियान के अंतर्गत जन तक पहुंचाने का कार्य करें।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में व्यापक जन सम्पर्क,लाभार्थी सम्पर्क की योजना जिसे भाजपा नेतृत्व ने बनाया है उसे साकार रूप भाजपा के मेहनती कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा से अवश्य करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग,समाज और संप्रदाय के लिए बिना भेदभाव किए कार्य किया है।कहा कि प्रदेश और देश भाजपा सरकारों के हाथ में ही सुरक्षित है।

         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन के कार्यों और सम्मेलनों की दृष्टि से सम्पन्न मंडलों की बैठक में सद्दरपुर मण्डल में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,कटेहरी में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय और डाक्टर राना रणधीर सिंह,सैदापुर और बेवाना में धर्म राज निषाद,टांडा नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,गोविन्द साहब में त्रिवेणी राम, केदार नगर में पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,भियांव में राम प्रकाश यादव,नेवादा में सुभाष राय, अकबरपुर नगर में बाबा राम शब्द यादव,राजे सुल्तानपुर में अमरेंद्र कांत सिंह,राम नगर में,सुरेश कन्नौजिया, जलालपुर नगर में रमेश चंद्र गुप्ता, बसखारी में सुमन पाण्डेय,खजुरी और भीटी में दिलीप पटेल देव,जहांगीर गंज में रफत एजाज,मालीपुर में चंद्रिका प्रसाद,श्रवण क्षेत्र में विनय पाण्डेय, कुर्की में शिव पूजन राजभर,अंबरपुर में पंकज वर्मा ने मण्डल कार्यसमिति की बैठक कर योजना रचना को अन्तिम रूप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments