Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकौशल मिशन योजना के तहत आयोजित हुई बैठक

कौशल मिशन योजना के तहत आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल मिशन योजना की बैठक आयोजित की गयी।

कौशल विकास मिशन के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति हेतू निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ समीक्षा मे अंतर कौशल विकास मिशन योजना अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति व संचालित वैचों की समीक्षा के साथ ही साथ दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के तीन आकाक्षांत्मक विकास खण्ड टांडा, भियाँव व भीटी में ज्यादा से ज्यादा सेन्टर अस्थापित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाय। जिससे पिछडे विकास खण्ड की प्रगति बढ़ सके। जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जो प्रशिक्षण प्रदाता बैठक में प्रतिभाग नहीं किया उनको नोटिस जारी करने के उपरान्त तीन दिवस के अंदर अनुपस्थिति के कारण दें अन्यथा मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments