Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रनेताओं ने कहा कि सपा जीती तो व्यापारियों का पुर्नस्थापन होगा और...

छात्रनेताओं ने कहा कि सपा जीती तो व्यापारियों का पुर्नस्थापन होगा और मुआवजे की पुनः समीक्षा होगी


◆ नगर निगम में बढे टैक्स वापस लेने की किया घोषणा


◆ आरोप लगाया कि एनओसी को लेकर नगर निगम ले रहा है भारी फीस


अयोध्या। रामपथ में मुआवजा व नगर निगम में बढ़े टैक्स को बड़े मुद्दे के रुप में समाजवादी पार्टी प्रस्तुत कर रही है। जिसको लेकर छात्रनेताओं ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता की। छात्रनेता अनिल सिंह राना ने कहा कि अगर नगर निगम में सपा जीती तो व्यापारियों का पुर्नस्थापन किया जायेगा। इसके साथ में मुआवजे की समीक्षा की जायेगी। सपा जीतेगी तो बहुत बदलाव देखने को मिलेगा।
पूर्व साकेत अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस चुनाव में नौजवान सपा के साथ खड़े है। अयोध्या धार्मिक स्थल है। यहां कोई नया टैक्स नहीं लगना चाहिए। बढ़े हुए टैक्स को वापस लिया जायेगा। पार्किंग की स्थाई व्यवस्था दी जायेगी। सपा प्रत्याशी ने रक्तदान करके कई लोगो की जान बचाने का कार्य किया। नगर निगम के गांवों की स्थिति और बदतर है। यहां जलभराव की समस्या है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में एनओसी के लिए लम्बा चौड़ा टैक्स लिया जा रहा है। जिसका 100 से 200 रुपये शुल्क होना चाहिए। वहां 70 से 80 हजार टैक्स लिया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष वंशीलाल यादव ने कहा कि अयोध्या की जनता व व्यापारी प्रताड़ित है। जिनके घरों पर बुलडोजर चला है वह बहुत परेशान है। जहां कोई विकास नहीं हुआ वहां पर भी टैक्स लिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा, हरिशंकर यादव छोटू, आकाश यादव, शिवांशु तिवारी, सूर्यकांत पाण्डेय, बलराम यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments