Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले के प्रत्येक बूथ पर सुना जायेगा प्रधानमंत्री के मनकी बात कार्यक्रम

जिले के प्रत्येक बूथ पर सुना जायेगा प्रधानमंत्री के मनकी बात कार्यक्रम

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मनकी बात कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रुप से सुना जायेगा। 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले मन की बात की 100 वीं कड़ी के पूर्व सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निमार्ण करना है। इसी उद्देश्य को लेकर सेल्फी विद डॉटर, सल्युट क्लीनिंग व फिट इंडिया अभियान प्रारम्भ किया गया।
उन्होने कहा कि मन की बात 11 विदेशी भाषाओं समेत 52 भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री ने संस्कृति, लोक परम्पराओं, लोक कथाओं और उत्सव जो मुख्य धारा में शामिल नही थे उनसे जनता को अवगत कराया। उन व्यक्तियों तथा क्षेत्रो को भी शामिल किया जो भारतीय शौर्य, सांस्कृतिक समृद्धता के प्रतीक रहे।
उन्होने बताया कि जनसंवाद के इस माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेल्फी विद डॉक्टर व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, घरेलु पर्यटन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान जैसे कई सामाजिक अभियानों को गति प्रदान की। कोरोना का आक्सीजन पहुंचाने वाले पायलटों, तथा डाइवरों से सीधी वार्ता कर प्रधानमंत्री ने उनका मनोबल बढ़ाया। कारोना वैक्सीन टीकाकरण देश में एक जनअभियान बन गया। हर घर तिरंगा अभियान में सामूहिक भागीदारी सम्भव हुई।
मन की बात कार्यक्रम के श्रोताओं की संख्या हर एपिसोड के साथ बढ़ती रही। आईआईएम के सर्वे के अनुसार 96 प्रतिशत भारतीय इससे परिचित है। 23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से सुनाते हैं, लगभग 100 करोड़ लोग इस एक बार सुन चुके है। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री की संवाद शैली, नागरिकों से संवाद ,उनके द्वारा सुनाए गए प्रेरक प्रसंगों, से मन की बात कार्यक्रम एक अभियान बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments