Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगमगीन माहौल में हुआ मां बेटे का अन्तिम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ मां बेटे का अन्तिम संस्कार

बसखारी अंबेडकर नगर। मां– बेटे की दर्दनाक मौत के बाद उनके शव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरयू नदी के किनारे महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। मां बेटे का शव पोस्टमार्टम से लाए जाने के बाद ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। मृतका विनीता और उसके एक पुत्र की मौत के बाद तीन बच्चे किशोरावस्था की दहलीज पर खड़े हैं, जिनका भी रो रो कर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं बताई जाती है। हालांकि इस मामले में उप जिला अधिकारी के द्वारा मृतक के परिवार को 16 लाख 50 हजार आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया गया है, जिसकी आधी रकम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के परिवार को उपलब्ध कराने की बात कही है, साथ ही चारसीट दाखिल होने के बाद आधी रकम मृतका के परिवार के खाते में भेजने का भी आश्वासन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments