Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजस्व मामले में पुलिस दे रही है दखल, शिकायत उच्चाधिकारियों से

राजस्व मामले में पुलिस दे रही है दखल, शिकायत उच्चाधिकारियों से

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। जमीनी विवाद में पुलिस के हस्तक्षेप न करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद पुलिस राजस्व मामले में दखल से बाज नहीं आरही है। जिससे पीडिता अपनी पीड़ा को लेकर दर दर भटक रही है। कटका थाना के ग्राम मथुरापुर निवासिनी  सरिता देवी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है कि उस की आबादी की जमीन में विपक्षी राजेश पुत्र राम चरन अपने परिवार व सहयोगियों के साथ जबर्दस्ती दीवाल खड़ी कर के कब्जा कर रहे हैं,जिसकी शिकायत कटका थाना में की गई, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रफीगंज अमलेश यादव निर्माण रोकने के बजाय कब्जेदार को सह दे रहें है और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हो रहा है। वीडियो रिकार्डिंग पीड़ित की पुत्री ने मोबाइल में कर रही थी तभी  चौकी इंचार्ज ने मोबाइल छीन कर उसमें से रिकार्डिंग डीलीट कर दिया। पीड़ित महिला ने एसडीएम , सीओ व पूर्व विधायक सुभाष राय से अवैध निर्माण रोके जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments