Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर66 लाख 88 हजार रुपए में हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी

66 लाख 88 हजार रुपए में हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी

जलालपुर,अंबेडकरनगर। ईओ धर्मेन्द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में जलालपुर टैक्सी स्टैंड की बोली पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग छः लाख रुपए अधिक 66 लाख 88 हजार रुपए में संपन्न हो गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टैक्सी स्टैंड की नीलामी शुरू की गई।नीलामी में पूर्व ठेकेदार जितेन्द्र सिंह , लालजी वर्मा और सुरजीत वर्मा ने भाग लिया। तीनो ठेकेदारों के बीच हुई बोली मे लालजी वर्मा ने अधिक बोली लगायी और 66 लाख 80 हजार की बोली लगा टैक्सी स्टैंड वसूली के प्रथम विजेता बने। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक आज्ञा राम वर्मा,राम प्रकाश पाण्डेय समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी प्रशासक हरिशंकर लाल ने बताया कि टैक्सी स्टैंड की बोली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments