अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज एवं संत राजेंद्र सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 67वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय स्थित रक्त कोष विभाग में आयोजित शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर में रक्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए 13 लोगों ने पंजीकरण कराया और सभी ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 13 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्तदान करने वालों में निहाल अदनानी, नवीन मेघानी, लखन मेघानी, इशांत मध्यान, दीपक शिवानी, निखिल तुलसियानी, रितेश यादव, अल्तमस अली, रेहान अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे। मयंक मेघानी ने पहली बार रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।